सुलतानपुर 4 मई (आरएनएस)। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में जिले की कानून-व्यवस्था,लंबित मुकदमों की पैरवी और आगामी पर्वों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि न्यायालयों में प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना से ही अपराधियों को सजा दिलाई जा सकती है, इसलिए किसी स्तर पर लापरवाही न हो। बैठक में मॉनिटरिंग सेल एवं न्यायालय पैरोकारों के कार्यों का परीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, विवेचकों की प्रगति, मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा संबंधी कार्य, मिशन शक्ति केंद्रों के रजिस्टरों का रखरखाव, डायल 112 सेवा की सक्रियता तथा रिक्रूट आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। डीआईजी ने महाराणा प्रताप जयंती और ईद-उल-अजहा को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि न्यायालय में मामलों का प्रभावी निस्तारण हो और त्योहार सकुशल संपन्न कराए जा सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

