फतेहपुर 4 मई (आरएनएस)। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा छह मई को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें क्वेस कार्प कंपनी द्वारा टाटा मोटर्स के लिये ट्रेनी पद हेतु इंटर/आईटीआई उर्तीण 18 वर्ष से 25 वर्ष पुरूष वेतन 16250 प्रतिमाह, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज फतेहपुर द्वारा सेल्स एवं आफिस स्टाफ हेतु हाईस्कूल उर्तीण 18 वर्ष से 40 वर्ष, पुरुष/महिला वेतन 10000 प्रतिमाह एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा सखी हेतु इंटर, स्नातक उर्तीण 18 वर्ष से 45 वर्ष, महिला वेतन 7000 प्रतिमाह हेतु कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा।
उन्होने बताया कि रोजगार मेला में चयन प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क है। मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। कोई भी अभ्यर्थी जो इंटर, स्नातक, आई.टी.आई. डिप्लोमा उर्तीण, आयु 18 से 40 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र, स्वंय का बायोडाटा व समस्त प्रमाण पत्रो सहित कार्यालय परिसर में प्रात: 09.30 बजे तक अवश्य उपस्थित हो। अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष 05180-298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

