– पांच जून तक करें आवेदन, पात्रता निर्धारित
फतेहपुर 4 मई (आरएनएस)। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु नि:शुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर, सुखदेव इण्टर कालेज खागा, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा व दयानन्द इण्टर कालेज बिन्दकी के परिसर में किया जा रहा है। जिसमें यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट एवं जेईई की कक्षायें संचालित हैं।
उन्होने बताया कि प्रवेश पाने के लिए आवेदन 05 मई से आरंभ होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 जून निर्धारित है। जेईई, नीट के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होगें। यूपीएससी, यूपीपीएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होगें। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी के पास हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक के अंकपत्र व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र एवं अंतिम शिक्षण संस्थान का चरित्र प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। परीक्षाओं हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं 04 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय), राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, महिला/बालिका फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास खागा, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा व दयानन्द इण्टर कालेज बिन्दकी से नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पांच जून को चार बजे तक पूर्ण करते हुये समस्त अभिलेखों सहित जमा कर सकते हैं। इस तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

