खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोली गांव में वाहन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त रामकिशोर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ के एक ट्रक स्वामी ने उनकी गाड़ी को अस्थायी रूप से गिरवी रखकर पैसे लिए, लेकिन तय समय पर न तो रकम लौटाई और न ही वाहन वापस किया।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने भरोसा जीतकर ट्रक अपने पास रखी और कुछ दिनों में पैसे लौटाने का वादा किया था। समय बीतने पर जब पीडि़त ने पैसे या वाहन की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने कथित तौर पर ट्रक को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पीडि़त का कहना है कि जब उसने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अभद्रता की और धमकी भी दी। घटना से आहत होकर पीडि़त ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। न्याय की गुहार लगाई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

