फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम चकबहेरा में सोमवार की सुबह परिजनों की डाट से क्षुब्ध 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे है।
जानकारी के अनुसार चक बहेरा गांव निवासी श्याम लाल का पुत्र संदीप कुमार को सुबह परिजनो ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परन्तु परिजन कानपुर न ले जाकर शहर के ही एक नर्सिग होम में भर्ती कर इलाज करा रहे है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

