लखनऊ 4 मई (आरएनएस )। पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़त की खबरों के बीच राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी।प्रदेश कार्यालय परिसर में उत्साह चरम पर रहा। महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान आतिशबाजी कर जीत के रुझानों का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में नजर आया।जश्न में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक बंगाली व्यंजन ‘झालमुड़ीÓ का स्वाद लिया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय भाजपा” और “मोदी है तो मुमकिन है” जैसे नारे लगाए।कार्यक्रम में एक युवक ‘बुलडोजर मॉडलÓ लेकर पहुंचा, जिस पर “27 में फिर बुलडोजर” लिखा हुआ था। यह मॉडल कार्यकर्ताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोगों ने इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन के रणनीतिकार सुनील बंसल की रणनीति का परिणाम ही है कि पार्टी को बंगाल में मजबूती मिल रही है।प्रदेश कार्यालय में देर तक जश्न का सिलसिला जारी रहा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

