लखनऊ, 04 मई(आरएनएस )। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बधाई देते हुए इसे विकास और सुशासन की राजनीति की जीत बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस सफलता का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश में विश्वास, पारदर्शिता और विकास आधारित राजनीति की स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और बंगाल में भय की राजनीति पर भरोसे की जीत हुई है।उन्होंने कहा कि असम में विकास की हैट्रिक यह साबित करती है कि जनता अब प्रदर्शन आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। पूर्वी भारत से उठी यह राजनीतिक लहर उत्तर प्रदेश के ‘मिशन 2027Ó को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं और डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।पंकज चौधरी ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रदेश का दौरा किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बेहद सकारात्मक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी और 2027 में सुशासन की हैट्रिक हासिल करेगी।प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी इन चुनावी परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने देशभर में जनसेवा और पारदर्शी शासन का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, उसी के आधार पर जनता ने एक बार फिर पार्टी पर भरोसा जताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

