अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के पास लावारिश हाल में एक महिला मिली है। मामले की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसको जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। उसके पास से ऐसा कोई कागजात अथवा अन्य सामान नहीं मिला,जिससे उसकी पहचान हो सके। जिला अस्पताल प्रशासन ने अग्रिम विधिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने लावारिश महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

