मिल्कीपुर-अयोध्या 4 मई (आरएनएस)।विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत खजुरी मिर्जापुर में सोमवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंसे की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गरज-चमक के साथ एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। जिस पेड़ पर बिजली गिरी, उसके नीचे गांव के दीपक कुमार नट पुत्र राजकुमार नट का भैंसा बंधा हुआ था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने और भैंस की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना की जानकारी क्षेत्रीय प्रशासन को भी दे दी गई है। पीडि़त राज कुमार के अनुसार उसके भैंसे की कीमत 80000 रूपये थी एवं इस दुर्घटना से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

