अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। जनपद अयोध्या के ग्राम भैसौली (पोस्ट-चन्द्रिकागंज) में सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री श्याम बाबा मंदिर स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। गांव के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी देखने को मिली। आयोजक सुनील पाण्डेय, सत्यप्रकाश मिश्रा और अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि आगामी समय में यहां भव्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का बड़ा केंद्र बनेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

