-झाल पर लगी शब्जी और आम की फसल को नुकसान का अनुमान
सोहावल-अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। क्षेत्र में लगातार तीसरी बार आई आंधी और मूसलाधार बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त करते हुए मुसीबत खड़ी कर दी। शादी विवाह होने वाले घरों में चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान जायद की फसल लेने वाले किसानों के साथ आम के बागान मालिकों को होने की खबर है। प्रगतिशील किसान केदार नाथ मौर्या ने बताया कि परवल की झाल गिर गयी है। खेत में पानी भरा हुआ है।राम सिंह मंगलसी कहते हैं कि लौकी, तरोई, करेला, टमाटर, खीरा आदि की खेती पर इसका असर पड़ा है । फसल पानी में डूब गई। खेतों में लगाए गए बाड़ उखड़ कर दूर जा गिरे। पूरी किसानी चौपट हो गई। बड़ी-बड़ी आम की बागानों के मालिक मिजऱ्ा बेग खालिद बेग, राम गनेश ने कहा कि बची खुची आम की फसल भी तबाह हो गयी।हवा के झोंकों से बड़े-बड़े फल गिरकर जमीन पर आगे लाखों का नुकसान होना तय हैं। निकले क्षेत्र में पानी भर जाने से अधिवक्ता परिसर सहित शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालय पानी से घिर गये। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक गरीबों के टीन शेड, झोपड़ी उड़कर दूर जा गिरी और रहन सहन अस्त ब्यस्त हो गया। पेंड़ और विद्युत पोल गिर जाने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई।तहसील परिसर में भी बरसात में पानी भर गया। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कहीं से जान माल के क्षति की सूचना नहीं मिली है। किसानों के क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

