-नैक मूल्यांकन को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में नैक मूल्यांकन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य में नैक मूल्यांकन के दृष्टिगत चल रही तैयारी की प्रगति पर एट्रीब्यूट (मानदंड) एक से लेकर एट्रीब्यूट ग्यारह तक के विभिन्न बिन्दुओं का सघन परीक्षण कुलपति द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से रिसर्च पब्लिकेशन, रिसर्च क्वालिटी, फोटोग्राफ कैप्शन युक्त, रिसर्च फैलोशिप, विभिन्न संस्थाओं के साथ किए गए एमओयू, उन्नत भारत अभियान, एनआईआरएफ, आईपीआर, ग्रीन ऑडिट एवं शोध गतिविधियों जैसे प्रमुख बिंदुओं का परीक्षण किया गया। आवश्यक निर्देश के क्रम में साक्ष्यों के लिए प्रमाणित पैटर्न अपनाए जाने के लिए कुलपति ने टीम के संयोजकों एवं सदस्यों को निर्देशित किया। कुलपति ने कहा कि उच्चतम स्कोर के लिए नैक मूल्यांकन के सभी मानदंडों का सघन परीक्षण एवं निरीक्षण आवश्यक है। परिसर को क्लीन एवं ग्रीन कैंपस के लिए संबंधित को निर्देशित किया। कुलपति ने एट्रीब्यूट के सभी संयोजकों को 10 मई तक फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने नैक मूल्यांकन टीम के सभी संयोजकों को मानकों के अनुसार डेटा तैयार कर उन्हें प्रमाणित प्रपत्रों के साथ संलग्न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एस एस मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सी के मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. अनुप कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. पी के द्विवेदी, डॉ. अवध नारायण, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. महिमा चौरसिया, ई. शांभवी शुक्ला, ई. शोभित श्रीवास्तव, डॉ मनीषा यादव, गिरीश पंत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

