-समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रतिदिन की भांति सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उपस्थित हुए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पेंशन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था, रसोई गैस, जमीनी विवाद सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

