अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं शहर में स्थापित आधार सेवा केंद्र पर आसानी से उपलब्ध होंगी। यह केंद्र बीएसएनएल ऑफिस, अवंतिका रेस्टोरेंट के बगल, रामपथ रोड अयोध्या में संचालित किया जा रहा है, जहां निर्धारित सरकारी शुल्क पर कार्य किए जाएंगे। केंद्र पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन पूरी तरह निरूशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त किया जा रहा है। अन्य सेवाओं में डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता) के लिए मात्र 75 शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस) के लिए 125 शुल्क लिया जाएगा। वहीं, आधार कार्ड की प्रिंट प्रति ए4 शीट पर केवल 40 में उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र पर दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, शिशुओं एवं बच्चों को नामांकन या अपडेट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए व्हील चेयर की सुविधा भी है।यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

