-आतिशबाजी व ढोल नगाड़ो के बीच बना उत्सव का माहौल
अयोध्या 4 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार ऐतिहासिक जीत के बाद रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं दिनेश जायसवाल व अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा की स्वामी विवेकानंद और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म और कर्मस्थली को सत्ता पिपासु ममता बनर्जी ने मुस्लिम वोटो के लिए बंगाल की धरती को न सिर्फ हिंदुओं के खून से लाल कर दिया बल्कि महिलाओं की आबरू भी तार तार कर दिया था अब बंगाल, असम और पुडुचेरी में राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार अपना कार्य करेगी मिष्ठान एवं आतिशबाजी करने वालों में प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ,भाजपा नेता दिनेश जायसवाल , हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी राम जी मिश्रा , अधिवक्ता राजीव शुक्ला, समाजसेवी संजय पांडे, पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल, विनोद तिवारी ,शासकीय अधिवक्ता श्रीधर मिश्र, राम नंदन तिवारी, प्रभात सिंह, आरजू गुप्ता, वीरेश्वर वर्मा, अभिषेक सिंह, रघुनाथ, अर्जुन लाल गुप्ता शिवम गुप्ता अजय ओझा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह बंगाल व असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर गोसाईंगंज कस्बे में भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।इस दौरान जय श्री राम , भारत माता की जय, वंदे मातरम्क, के जय घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास मॉडल की स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब स्थिर, पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है। बंगाल की जनता ने वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा के सुशासन को स्वीकार किया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम वर्मा ने कहा कि बंगाल और असम की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है, जो सुशासन और विकास की नई दिशा तय करेगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार यादव,शिवपूजन सिंह,अनिल कुमार मल्हू,सभासद रविन्द्र यादव,कालीचरण वर्मा,आलोक कुमार,राजन सोनी,श्री प्रकाश,शेखर वर्मा,अवधेश सोनकर,रविकांत, रमाशंकर सोनी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

