कुशीनगर 4 मई । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बल्डीहा में तेज हवा व बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भागी एक 16 वर्षीय लड़की के घर के सामने नाली में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग के टोला बल्डीहा के निवासी रमेश गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री ऋतु गुप्ता सोमवार को घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। उसी समय आंधी तूफान में अचानक बिजली कड़की। तो बिजली की आवाज सुनकर वह डर गयी और तेजी से घर की ओर भागी। घर के सामने पतली नाली है। उसी में गिर गई। पूरा सिर नाली के कीचड़ में जा धंसा। करीब आधे घंटे बाद घर के अंदर मौजूद परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया तो नाली में गिरी दिखी। परिजन जब तक उसे बाहर निकालते तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस संबंध हाटा कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि वास्तविक मौत के कारणों की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

