बस्ती 4 मई (आरएनएस)। सोमवार को चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गये। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ‘विक्कीÓ ने गौरा स्थित अपने निज निवास पर पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर क्षेत्र में लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
अखिलेश चौधरी ‘विक्कीÓ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश भर में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उसी का परिणाम है कि जनता ने पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार और असम में एक बार फिर पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे भी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं और संगठन को और मजबूत बनाएं।खुशियों को साझा करने के मौके पर सूरज चौधरी अमरजीत गुप्ता,मुना माइकल,मनीष पांडेय,रामजन्म चौधरी,अरमान खान,पंकज चौधरी,आदित्य चौधरी,पवन चौधरी,बब्बू चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जीत की खुशी में जमकर जश्न मनाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

