रांची 4 मई (आरएनएस)। गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर सेक्शन (नर्सरी से कक्षा पंचम) के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों को आगे बढऩे और बेहतर करने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।समारोह के दौरान शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा पंचम तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए, जिससे उनके उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिली। विद्यालय की प्रतिष्ठित हाउस चैंपियनशिप ट्रॉफी इस वर्ष रावी हाउस को प्रदान की गई, जिसने पूरे सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित होती है। अंत में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

