दतिया 4 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत के सफल प्रचार प्रसार हेतु आज 4 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस दौरान उन्होंने बताया कि इस वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी तो होगी साथ ही विभाग के कार्यों के बारे में भी लोगों को जानकारी होगी वाहन के माध्यम से कानूनी सलाह और कर मदद के कार्यों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निधि पिंटो ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए यह वाहन लोगों के लिए बीच जागरूकता फैलाने में सहायक होगा जरूरतमंद एवं सक्षम लोगों को जागरूक करने का विशेष कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला न्यायिक स्थापना दतिया के समस्त न्यायाधीश गण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

