भोपाल 4 मई (आरएनएस)।कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला निर्यात कार्ययोजना (ष्ठद्बह्यह्लह्म्द्बष्ह्ल श्व&श्चशह्म्ह्ल ्रष्ह्लद्बशठ्ठ क्कद्यड्डठ्ठ) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना रहा।
बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने स्थानीय उत्पादों, विशेषकर लघु स्तर के उत्पादन जैसे जऱी-जरदोजी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पारंपरिक शिल्प क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं निहित हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय महिला शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
कलेक्टर मिश्रा ने जिले के टेक्सटाइल क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा युवाओं को रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के साथ उद्योगों के बीच समझौता ज्ञापन (रूश) किए जाएं, ताकि छात्रों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच इस प्रकार का समन्वय युवाओं को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप दक्ष बनाएगा। इससे न केवल जिले के निर्यात में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

