आजमगढ़ 4 मई (आरएनएस)थाना सरायमीर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ले लिया है। पीडि़ता द्वारा थाना सरायमीर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त अहमद पुत्र अख्तर निवासी संजरपुर ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 106/26 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सक्रिय हुई और दिनांक 04.05.2026 को उ0नि0 नीरज गौड़ मय हमराह द्वारा अभियुक्त को संजरपुर छाऊ मोड़ से प्रात: लगभग 09:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस लगातार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है। उनके कार्यकाल में हिस्ट्रीशीटरों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।स्थानीय लोगों द्वारा भी थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की सक्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की जा रही है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

