धमतरी,04 मई(आरएनएस) खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में संचालित योजनाओं के अंतर्गत कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ठेनही में आगामी 8 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रबंधक, ग्रामोद्योग, जिला पंचायत धमतरी ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न व्यवसाय के लिए शिविर में ऋण लेने वाले इच्छुक 18 से 45 वर्ष तक की आयु के आवेदकों को आवेदन पत्र तैयार करने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक की दो-दो फोटोकॉपी एवं 2 पासपोर्ट साईज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है। ताया गया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुटीर उद्योग (दोना-पत्तल, घानी तेल उद्योग, फल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) आदि उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने सेवा क्षेत्र अंतर्गत न्यूनतम एक लाख रूपये से ऋण राशि 20 लाख रूपये अधिकतम तक लागत की परियोजनाएं बैंकों के माध्यम से स्वीकार होती हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वीकृत परियोजना लागत रााि का 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के लिए स्वीकृत परियोजना लागत राशि का 25 प्रतिशत का अनुदान के रूप में लाभ दिया जाता है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

