आजमगढ़ 4 मई (आरएनएस)थाना देवगांव पर वादिनी ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री लालगंज बाजार गई थी, जो वापस घर नहीं आई। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-11/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.05.2026 को उ0नि0 सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त फुरकान पुत्र कमरुद्दीन निवासी अहमदनगर गौरवा कानुनगो थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 21 वर्ष को रेतवा चन्द्रभानपुर हाईवे से समय करीब 22:45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पीडि़ता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

