०पुस्तक दान कर शिक्षा क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाएं
धमतरी,04 मई(आरएनएस)। रविवार को तहसील साहू समाज धमतरी शहर की बैठक साहू छात्रावास बांसपारा धमतरी में आहूत की गई थी एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। जिसमें जिला साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव विजय साहू ,उपाध्यक्ष लीला राम साहू, कोषाध्यक्ष संतराम साहू ,सचिव कमलेश कांत साहू ,व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक श्री सीमंत साहू, अमृतलाल साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संयोजक डॉ गणेश प्रसाद साहू , शहर तहसील अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ,उपाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ,संरक्षक गोपी किशन साहू, मदन साहू ,कोमल साहू, बंसी साहू ,विजय साहू ,रामेश्वर साहू तथा वार्ड एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष गण व तहसील पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिसमें समर कैंप नि:शुल्क कोचिंग क्लास में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भेजने हेतु सहमति व सुझाव दिया। इस कोचिंग क्लास में सभी समाज के विद्यार्थी जो नवमी से 12वीं तक अध्यनरत हैं शामिल हो सकते हैं तथा जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे सभी भी शामिल हो सकते हैं प्रात: 8:00 बजे से 11:00 बजे तक यह क्लास चलता है जिसमें अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ आकर जानकारी प्रदान करते हैं यह कोचिंग क्लास सभी समाज के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क है। आप सभी आदरणीय जन अपने-अपने वार्ड या परिक्षेत्र के बच्चों को जरूर भेजें ताकि हमारे समाज के विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके ।कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ गणेश प्रसाद साहू के द्वारा नौ पुस्तकों को लाइब्रेरी में रखने हेतु अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों को सौपा गया ताकि अन्य विद्यार्थी भी उस पुस्तक से लाभ प्राप्त कर सके। तथा अन्य अन्य सामाजिक बंधुओ से भी अपील की गई कि वे पुस्तकों का दान अवश्य करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

