हरगांव/सीतापुर 4 मई (आरएनएस)। थाना हरगांव क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा मंदिर से भगवान गणेश की मूर्ति उठाकर ले जाने का मामला सामने आया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मूर्ति को सकुशल बरामद कर पुन: मंदिर में स्थापित कराया। जानकारी के अनुसार, बिशनपुर गांव निवासी गोपाल नशे की हालत में सेलूमऊ स्थित शीतला माता मंदिर परिसर पहुंचा और वहां स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति उठा ले गया। इसके बाद वह मूर्ति लेकर गांव की गलियों में घूमने लगा। इस दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गणेश जी की मूर्ति बरामद हुई। पुलिस ने मूर्ति को सम्मानपूर्वक वापस मंदिर में स्थापित कराया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चैकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

