बिसवां/सीतापुर 4 मई (आरएनएस)। चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के आठ सदस्यीय दल को रविवार को बिसवां में भव्य विदाई दी गई। पंच कैलाशी शिव साधिका साधना दीदी के नेतृत्व में यह दल धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।बिसवां बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट नीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्री दल का माल्यार्पण कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा दल में शशि मिश्रा (गुडिय़ा), शैली शर्मा (बबली), सुनीता गुप्ता, सीमा रस्तोगी, कैलाश रस्तोगी, लल्ली मिश्रा और माधवी मिश्रा शामिल हैं, जो चार धाम यात्रा के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनमोल कन्हैया, अश्वनी बाजपेई, ऊषा किरण मिश्रा, गीता बाजपेई, अजय बाजपेई, आरती मौर्या, उमा गुप्ता, पुष्पा मिश्रा, रेनू सिंह, अंकित, आलोक मिश्रा, गोल्डी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान सभी ने यात्रा के सफल और सुरक्षित होने की प्रार्थना की, जिससे माहौल पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

