सीतापुर 4 मई (आरएनएस)। जनपद में जिलाधिकारी श्री राजा गणपति आर. जी. के निर्देश पर चलाया जा रहा नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष अभियान 1 से 15 मई तक प्रभावी रूप से जारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों में कमी लाना है। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन चालकों को ईंधन न देने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इससे लोगों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के चैथे दिन सोमवार को 56 बाइक चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जबकि 186 लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 258 बाइक सवारों के चालान किए जा चुके हैं और 950 लोगों को जागरूक किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हेलमेट का प्रयोग वाहन चालक की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह सिर को गंभीर चोटों से बचाने के साथ सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करने में भी सहायक होता है। बिना हेलमेट वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 94(डी) के तहत दंडनीय अपराध है, जिसके तहत 1000 रुपये तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इस अभियान में पीटीओ एम. ए. आब्दीन सहित प्रवर्तन टीम के अन्य आरक्षी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और नियमों का पालन करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

