सीतापुर 4 मई (आरएनएस)। जनपद में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू एवं जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की उपस्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 व रबी 2025-26 में हुए फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार खरीफ 2025 में 53,814 तथा रबी 2025-26 में 56,107 किसानों ने फसल बीमा कराया था। मार्च और अप्रैल माह में हुई असामयिक वर्षा से प्रभावित 1,534 किसानों ने व्यक्तिगत नुकसान के आवेदन किए, जिनमें से अब तक 481 आवेदन बीमा कंपनी द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन स्वीकृत आवेदनों के तहत कुल 17.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मंजूर की गई है, जबकि 869 आवेदन अभी लंबित हैं। कार्यक्रम में मंत्री द्वारा पांच किसानों को प्रतीकात्मक रूप से क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई। इनमें रविन्द्र प्रताप (27,934), चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा (16,523), राजकुमार (17,796), अमित कुमार तिवारी (12,233) और गोविन्द कुमार सिंह (26,121) शामिल हैं। कुल 1,00,607 की राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक ए.के. सिंह सहित संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

