सीतापुर 4 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में स्व:गणना कार्य की तैयारियों को लेकर जनपद स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्व:गणना को शासन की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए और सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में अब तक की गई तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक वार्ड, ग्राम पंचायत और मजरे तक स्व:गणना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकें। इसके लिए होर्डिंग, बैनर, पम्पलेट, सोशल मीडिया, प्रचार वाहन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। उन्होंने स्व:गणना के लिए उपयोग किए जाने वाले पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के सुचारु संचालन के लिए तकनीकी टीम को सक्रिय रखने और संभावित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर दैनिक निगरानी और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने फील्ड स्तर के कर्मचारियों, गणनाकारों और सुपरवाइजरों को समयबद्ध प्रशिक्षण देने तथा उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी हकीकत जानने और समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि स्व:गणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य हासिल करने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

