लखनऊ, 04 मई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खतौनी की प्रमाणित नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को तहसील या कचहरी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे घर बैठे ही कुछ आसान चरणों में प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्व परिषद द्वारा शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर ‘खतौनी की नकलÓ विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके बाद जनपद, तहसील और ग्राम की जानकारी भरते हुए संबंधित गाटा संख्या का चयन करना होगा। निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करते ही प्रमाणित प्रति तत्काल डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और यूपीआई सहित विभिन्न डिजिटल भुगतान माध्यमों का समर्थन करती है। इससे नागरिकों का समय और श्रम बचेगा, साथ ही अनावश्यक खर्च में भी कमी आएगी।
सरकार की इस पहल से राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित होगी। यह कदम डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के साथ ही आमजन को सरकारी सेवाएं सरल और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

