देहरादून,04 मई (आरएनएस)। वोकेशनल ट्रेनर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यवसायिक प्रशिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी पार्क से सचिवालय कूच किया। सभी ने इस दौरान समान कार्य के लिए समान वेतन देने, जल्द बहाली करने समेत अन्य मांगें प्रमुखता से उठाई। पुलिस ने कूच में शामिल प्रशिक्षकों को गिरफ्तार कर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर छोड़ा। व्यवसायिक प्रशिक्षकों ने बताया कि समग्र शिक्षा के अधीन कार्यदायी संस्था विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में कक्षा नौ से बारह तक व्यवसायिक शिक्षा का संचालन किया बीते करीब पांच वर्षों से किया जा रहा था। लेकिन मार्च 2026 के बाद प्रदेश में कार्यरत सभी तीन सौ प्रशिक्षकों की आजीविका और राज्य में अध्ययनरत करीब 35 हजार छात्र छात्राओं के पठन पाठन में संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशिक्षकों ने उन्हें उनके मूल स्थान पर पुन: बहाल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, ठेका प्रथा समाप्त करने समेत अन्य मांगों सुनवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। कूच में अध्यक्ष तुषार पांडे, सदस्य भूपेंद्र सेमवाल, सुमित सेमवाल, संजय सिंह, आयुष मिंगवाल, इंद्रेश सिंह, राघवेन्द्र कुमार, मिथलेश उनियाल शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

