फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में बुधवार की सुबह पति से झगड़ा करने के बाद 22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार परशुरामपुर गांव निवासी श्यामू पासवान की पत्नी ममता देवी ने सुबह जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज करवा रहे पति ने बताया कि उसकी शादी ममता से हुयी थी। तीन वर्षो से वह अपनी पत्नी व भाई के साथ गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी पत्नी एक युवक से फोन पर बात कर रह थी। जब मैने उसको टोका तो उसने मुझे धमकी दी अगर हमारे और उसके बीच कोई आया तो अच्छा नहीं होगा। और किसी न किसी तरह से तुमको व तुम्हारे पूरे परिवार को फंसा देेंगे। उसने यह भी बताया कि वह तीन दिन पूर्व ट्रेन द्वारा आया। जबकि उसकी पत्नी ममता व साली रानी बस द्वारा आयी। उसने यह भी बताया कि काजल नामक युवक से उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

