रायगढ,04 मई (आरएनएस)।़ मॉल के वॉशरूम के बाहर छेड़छाड़, शोर मचते ही भागा ऑटो चालक, रायगढ़ पुलिस ने घंटों में दबोचकर भेजा जेल—महिला सुरक्षा पर सख्त एक्शन का बड़ा संदेश। रायगढ़ में 2 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब मुख्य बाजार स्थित ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर वॉशरूम के बाहर 23 वर्षीय सेल्स गर्ल के साथ परिचित ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की, पीडि़ता अपनी बहन के साथ कपड़ा दुकान में काम करती है और दोनों वॉशरूम से बाहर निकल रही थीं तभी पहले से मौजूद आरोपी विनोद कुमार शर्मा ने गलत हरकत की, अचानक हुई इस हरकत से घबराई बहनों ने जोर-जोर से शोर मचाया, आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करता हुआ मौके से फरार हो गया, घटना के बाद पीडि़ता ने महिला थाना रायगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 74 बीएनएस के तहत मामला कायम कर तत्काल जांच शुरू की, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने टीम के साथ बिना देर किए आरोपी की तलाश तेज की, उसके ठिकानों पर दबिश दी गई और कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ में आरोपी ने छेड़छाड़ की बात स्वीकार कर ली, पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी विनोद कुमार शर्मा पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी लाल टंकी रोड हनुमान मंदिर के पास रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया, इस पूरी कार्रवाई ने साफ कर दिया कि रायगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रही है, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है और ऐसे आरोपियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बहरहाल यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं बल्कि एक कड़ा संदेश है कि कानून से भागना अब नामुमकिन है और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम सीधा जेल है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

