सिरसा 5 मई (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला 2 में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। भारत स्काउट एंड गाइड सिरसा के सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर आनंदप्रकाश कारगवाल ने 40वीं बार रक्तदान किया। स्कूल की प्राचार्या मंजू पूनिया, मोडियाखेड़ा क्लस्टर हैड सुमन रोहित, ऐलनाबाद खंड शिक्षाधिकारी सतबीर ढिढारिया, चौबुर्जा स्कूल हैंड संजय दहिया, पीटीआई श्रीभगवान, जोगेंद्र डीपीई, मास्टर जे.पी., मास्टर बलराम, डॉ. वेद बेनीवाल ने आए हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला शिक्षाधिकारी विजय लक्ष्मी और अन्य स्काउट अधिकारियों ने आनंदप्रकाश कारगवाल का उत्साहवद्र्धन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

