सिरसा 5 मई (आरएनएस)। इंडियन टैलेंट हंट फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्थानीय रानियां रोड स्थित महेश्वरी भवन में डांस, मॉडलिंग, भंगड़ा, ग्रुप डांस तथा खेल महोत्सव में चैस, कैरम बोर्ड, पेंटिंग, सुलेख, क्रिकेट, जूडो कराटे का ऑडिशन आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख समाज सेवी पंकज खुराना ने उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि अध्यक्षता लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में गुलशन अरोड़ा, राहुल बजाज, अंजय ग्रोवर, अकुंश चौधरी, कमलेश राठी, जितेन्द्र बजाज, मुकेश मंत्री, धीरज खुराना मनीष खुराना, मोंटी शर्मा, आनंद बियानी, शिवम् चावला, गायक अनिरुद्ध सर्मा, इंडियन टैलेंट हंट फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन कश्मीर कंबोज, उपप्रधान अक्षित कंबोज, प्रोफेसर दीदार सिंह, कोषाध्यक्ष गुरबेन्त सिंह व अन्य ट्रस्ट के सदस्य सोनू ग्लोवर, सुनीता वर्मा, गुलशन अरोड़ा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम के जज अमीर सत्या फाउंडेशन के चेयरपर्सन अमन लवली मोंगा, मिसिज वल्र्ड पंजाबन गुरजीत कौर सिंधू, समाजसेवी सीमा पोपली तथा बी एस स्कूल की प्रधानाचार्य सुनिता सोवर थी। इससे पूर्व संस्था के चैयरमेन कश्मीर कंबोज ने आए हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए कहा कि जो भी इस कार्यक्रम में विजेता रहेगा, उन्हें पोखरा नेपाल तथा कसौल हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी पंकज खुराना ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे जिला स्तर पर तथा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं, जिससे वो देश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि डांस, मॉडलिंग खेल महोत्सव में 272 बच्चों ने भाग लिया, इनमें से 40 बच्चों को कसौल व नेपाल की टिकट दी गई और अब जून में नेपाल में होने वाले कार्यक्रम में ये बच्चे भाग ले सकेंगे तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों का हौंसला बढ़ता है। इस अवसर पर सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अंत में संस्था के चेयरमैन कश्मीर कंबोज ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

