जशपुर /पत्थलगांव,05 मई (आरएनएस)। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीडि़ता ने 3 मई 2026 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि फरवरी 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी सुरेंद्र सिंह ठाकुर (31 वर्ष) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया।पीडि़ता के अनुसार, 23 मार्च 2021 को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने पत्थलगांव बुलाया। वहां उसे वाहन से घुमाने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर शादी का आश्वासन देते हुए जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाता रहा।पीडि़ता ने यह भी बताया कि हाल ही में जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और कहीं अन्यत्र सगाई कर ली।मामले की गंभरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

