जौनपुर 5 मई (आरएनएस ) । नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया इससे पूर्व उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया व सीडीओ ध्रुव खाडिय़ा, सीआरओ अजय अंबष्ट,एडीएम परमानंद झा व वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर ने उनका स्वागत किया।ज्ञात हो कि रविवार को निवर्तमान जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र का स्थानांतरण विशेष सचिव पद लोक निर्माण विभाग के पद हो गया। 2013 बैच के सैमुअल पाल इससे पूर्व कानपुर में केस्को के प्रबंधक पद पर तैनात थे। इस अवसर पर उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

