जौनपुर 5 मई (आरएनएस )। मडिय़ाहूं में मंगलवार को एक इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रेलवे ट्रैक पर गेट संख्या 10 से आगे साईंनाथ मंदिर के सामने हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंटरसिटी ट्रेन मडिय़ाहूं स्टेशन से जौनपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान मडिय़ाहूं तहसील क्षेत्र के इटायें गांव की निवासी केवला देवी (65) रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। ट्रेन अचानक करीब आ गई, जिससे वह घबराकर उसकी चपेट में आ गईं और गिर पड़ीं। घायल महिला की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई। चिकित्सकों ने उनके गांव में फोन कर घटना की सूचना दी, ताकि परिजन मौके पर पहुंच सकें।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडिय़ाहूं ले जाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने केवला देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

