जौनपुर 5 मई (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव जी, विशिष्ट अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशुÓ, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ0 अजय सिंह, नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन0, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिय़ा, सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राज्यमंत्री जी ने े सभी शिक्षामित्रों को मानदेय बढऩे पर शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करना चाहिए। सांसद राज्यसभा ने कहा कि आज का दिन शिक्षामित्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है, आज का दिन आपको सम्मानित करने का दिन है, शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। डीबीटी के माध्यम से वर्तमान में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षामित्र को मानदेय बढऩे पर शुभकामनाएं दी। एमएलसी श्री बृजेश सिंह ÓÓप्रिन्सूÓÓ ने कहा कि शिक्षा मित्रों की भूमिका प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बेहद अहम है और सरकार उनके हितों के संरक्षण व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही आठ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से रु0 18,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया । संचालन नुपूर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

