जौनपुर 5 मई (आरएनएस ) । जफराबाद नगर पंचायत के दरीबा मोहल्ले में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर बिजली विभाग से नाराज थे। दर्जनों ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर नहीं चाहिएश् जैसे नारे लगाए। मालती चैहान, पुष्पा देवी, मनभा देवी, सीमा और जानकी सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल मनमाने ढंग से अत्यधिक बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इन बढ़े हुए बिलों का भुगतान करने की अनुमति नहीं देती। उन्हें बिल जमा करने में मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि बिलों में सुधार के लिए वे लगातार बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। इस दौरान श्बिजली विभाग हाय-हायश् और श्स्मार्ट मीटर नहीं चाहिएश् के नारे भी लगाए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

