जौनपुर 5 मई (आरएनएस )। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एक जटिल ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। शल्य चिकित्सा विभाग ने 24 वर्षीय महिला मरीज के बाएं स्तन से लगभग 10 झ् 4 सेमी आकार का फाइलॉइड ट्यूमर निकाला।यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ए. ए. जाफरी और उनकी सर्जिकल टीम के सदस्यों डॉ. इमरान तथा डॉ. नाजिया ने संपन्न किया। इसमें जूनियर रेजिडेंट डॉ. अली हैदर और डॉ. राजन्य प्रजापति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।ऑपरेशन के दौरान मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया दिया गया, जिसका सफल संचालन एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के डॉ. आदर्श कुमार यादव ने किया।इस पूरी प्रक्रिया में नर्सिंग स्टाफ मीना, अनुज, इंदु यादव और उपासना ने सहयोग प्रदान किया। सहायक स्टाफ प्रेम चंद, पंकज यादव और अभिषेक सहित अन्य सहयोगियों का योगदान भी रहा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर. बी. कमल ने बताया कि इस प्रकार की उन्नत सर्जरी अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे मामलों में मरीजों को बीएचयू एसजीपीजीआई और केजीएमयू लखनऊ जैसे बड़े संस्थानों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।प्रो. कमल के अनुसार, अब मरीजों को त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की उन्नत चिकित्सा क्षमताओं और उत्कृष्ट टीम वर्क को दर्शाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं विकसित की जाती रहेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

