23 लीटर अवैध शराब व 480 किलो लहन नष्ट, दो पर मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर 5 मई (आरएनएस )। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। यह अभियान आबकारी आयुक्त के आदेश पर, जिलाधिकारी सुल्तानपुर और उप आबकारी आयुक्त (अयोध्या प्रभार) के निर्देश में चलाया जा रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह (क्षेत्र-1) ने अपनी टीम के साथ थाना कोतवाली नगर के ग्राम बल्लीपुर, चुनहा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 23 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 480 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में दो अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। टीम में साकेत राय, अंकित शर्मा, ओमवीर और इरफान शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। जहां स्टॉक का भौतिक सत्यापन और गुप्त रूप से टेस्ट परचेज भी कराया गया।
अभियान के दौरान आरओ प्लांट, कबाड़ी की दुकानों और ईंट भ_ों की भी सघन जांच की गई। ग्रामीणों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए टीम ने बताया कि ऐसी शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराध किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

