जेठ के प्रथम मंगलवार पर सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद हुआ प्रसाद वितरण
सुलतानपुर 5 मई (आरएनएस )। बल्दीराय कस्बा जेठ माह के प्रथम मंगलवार को पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के श्याम गैस एजेंसी चौराहे पर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से सुन्दरकाण्ड का पवित्र पाठ आयोजित किया गया।
पाठ के उपरांत बजरंग बली की भव्य आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे कस्बे का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सुनील जायसवाल उत्तम जायसवाल अनिल जायसवाल सरोज देवी लक्ष्मी देवी सुनीता देवी सत्यम जायसवाल साक्षी जायसवाल धुर्व जायसवाल कंस राज जायसवाल सचिन जायसवाल रामराज जायसवाल आषीश कौशल नरेन्द्र अग्रहरि अभिषेक अग्रहरि राजधर शुक्ल अशोक सिंह डा.रामकृपाल मौर्य राजमणि पाड़े सोनू शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्राद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक सुनील जायसवाल व उत्तम जायसवाल ने आए हुए श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीशहर के विवेकानगर मोहल्ले में जेष्ठ के पहले मंगल को मोहल्ले वासियों ने विवेक नगर चौराहे पर धूम धाम से जेष्ठ का मंगल मनाया और शरबत का वितरण किया इस दौरान चारों तरफ हनुमान चालीसा के स्वर गूंज रहे थे इलाके के कमलाकर तिवारी, पंकज मिश्रा, दीपक सिंह, पीयूष श्रीवास्तव(निक्की), आशीष श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव,पवन यादव, विभु श्रीवास्तव, बोनी श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, बिहारी चौरसिया, शरद श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव अंकुश श्रीवास्तव समेत मोहल्ले के तमाम लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

