सुलतानपुर 5 मई (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट परिसर के नवीन सभागार में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा विधायक विनोद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने किया।
प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से लागू हो चुका है और इसका लाभ सीधे शिक्षामित्रों को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथि स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण किया गया। प्रदेश स्तर पर शिक्षामित्रों को सम्मानित किया जा रहा हैं। भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ता हैं।जिले में लगभग 2150 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इससे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से सकारात्मक संदेश जाएगा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मौजूद विधायक और एमएलसी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके प्रयासों से प्राथमिक शिक्षा को मजबूती मिल रही है। समारोह के दौरान कुछ चयनित शिक्षामित्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक भी प्रदान किए गए। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। जिसके क्रम में यह आयोजन जिला स्तर पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान शिक्षामित्रों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

