कुशीनगर, 05 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती चारू चौधरी आगामी 07 मई दिन गुरुवार को जनपद का दौरा करेंगी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत वे महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु महिला जन सुनवाई, महिला चौपाल तथा विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी प्रात: 08:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर प्रात: 10:00 बजे निरीक्षण भवन कुशीनगर पहुंचेंगी। इसके उपरांत वे प्रात: 11:00 बजे तहसील सभागार, कसया कुशीनगर में महिला जनसुनवाई एवं महिला चौपाल में प्रतिभाग करेंगी। जहां जनपद की महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। अपराह्न 04:00 बजे से उपाध्यक्ष द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। सायं 07:00 बजे निरीक्षण भवन, कुशीनगर आगमन के उपरांत रात्रि 07:30 बजे प्रस्थान निर्धारित है। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तहसील सभागार, कसया की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

