कुशीनगर, 05 मई (आरएनएस)। राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उ0प्र0, प्रो0 हिमांशु झा की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय स्थित डीपीआरसी हाल में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आवास एवं शौचालय, दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, अंत्योदय राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई की गई। कुल 54 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। इनमें 14 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 06 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, एडीएल किट एवं श्रवण यंत्र कान की मशीन जैसे सहायक उपकरण आयुक्त द्वारा मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। आयुक्त ने जनपद के दिव्यांगजनों के हित में जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शेष समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप निदेशक, दिव्यांगजन विभाग गोरखपुर मंडल सहित चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

