-कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान*
भोपाल 5 मई (आरएनएस)। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

