कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
रतलाम, आरएनएस, 05, मई।कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता मे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्यो की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नदी नालो, कुए ,बावड़ी की सफाई करवाये, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये, पौधारोपण, तालाब निर्माण कार्य समय सीमा में करवाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार सभी पूर्ण कामो की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करें। सभी राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान वेट लैण्ड एवं तालाबों से अतिक्रमण हटाने का कार्य सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई वॉश ऑन व्हील के माध्यम से करवाने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। कृषि विभाग के अधिकारी को बलराम तालाब से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

