रतलाम, आरएनएस, 05, मई। आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ? 993 की कमरतोड़ बढ़ोतरी के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदेश प्रभारी माननीय जितेंद्रसिंह तोमर के निर्देशानुसार प्रदेश भर में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिला अध्यक्ष संयम शर्मा ने बताया कि प्रवक्ता श्रेय सोनी के नेतृत्व में 06 मई को दोपहर 12 बजे, स्थान घास बाजार रतलाम में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
इसमें बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत मिला दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

