अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। जनपद के तारुन ब्लाक मुख्यालय के सामने आयोजित ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या के निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह ने ने भगवान हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हनुमानजी की विशेष पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जेठ माह का पहला मंगलवार बूढ़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सुनील मिश्रा, विजय बहादुर तिवारी, के के तिवारी मंडल अध्यक्ष हैदरगंज,महेन्द्र मिश्र पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला संयोजक आईटी सेल प्रवेश मिश्रा,शैलेन्द्र सिंह,पवन तिवारी,देवेश तिवारी, नरेंद्र देव पाण्डेय मंडल मिडिया प्रभारी, राजमणि तिवारी,प्रदीप गुप्ता,राम अरज वर्मा, चन्द्र देव सिंह घमंडी, प्रेम वर्मा, मणिन्द्र शुक्ला, राम राज मिश्रा, राज कुमार तिवारी,वैभव सिंह,दीप कुमार गुप्ता, राजेश तिवारी प्रधान,अनुराग पटेल,उदयभान वर्मा,नरेंद्र पाण्डेय,गुड्डू गुप्ता, सहित बड़ी संख्या अन्य भक्त सेवा में जुटे रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

